Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

गिल और अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद वनडे में फिनिशर की भूमिका जारी रखेंगे राहुल

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा,“मैं नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमारे पास जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी जैसे कई ऑलराउंडर विकल्प मौजूद हैं। सर्वश्रेष्ठ XI का फैसला मैच से पहले किया जाएगा।”

29 Nov 2025

गिल और अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद वनडे में फिनिशर की भूमिका जारी रखेंगे राहुल

रांची। भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले साफ कर दिया है कि वह फिनिशर की भूमिका निभाना जारी रखेंगे। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद राहुल अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव नहीं करेंगे। राहुल हाल के महीनों में वनडे में नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक उसी स्थान पर टिके हुए हैं।

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा,“मैं नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमारे पास जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी जैसे कई ऑलराउंडर विकल्प मौजूद हैं। सर्वश्रेष्ठ XI का फैसला मैच से पहले किया जाएगा।”

टेस्ट क्रिकेट में स्पिन के खिलाफ संघर्ष पर बोले राहुल

राहुल ने भारत की हालिया टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे सटीक कारण नहीं बता सकते, लेकिन टीम समाधान खोजने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, “हम पिछली दो सीरीज से अच्छा नहीं खेल पाए हैं। हम बेहतर खेलने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसमें समय लगेगा, लेकिन लक्ष्य तकनीकी सुधार कर अगले मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करने का है।”

कप्तानी को लेकर उत्साहित राहुल

गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिलने पर राहुल ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

उन्होंने कहा, “घोषणा से एक दिन पहले ही बताया गया था कि मुझे कप्तानी मिल सकती है। जिम्मेदारी हमेशा मुझे उत्साहित करती है। टीम के लिए सही निर्णय लेना मुझे पसंद है। हमारे पास रोहित, विराट, जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो हमेशा मदद करते हैं।”

पंत संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

राहुल ने पुष्टि की कि ऋषभ पंत यदि प्लेइंग XI में होंगे, तो वही विकेटकीपर रहेंगे।

जडेजा की वापसी और रुतुराज की तारीफ

राहुल ने रवींद्र जडेजा की वापसी पर खुशी जताई और कहा कि उनका अनुभव टीम के लिए बेहद मूल्यवान है। उन्होंने कहा, “जडेजा हमेशा से टीम के लिए हर भूमिका निभाते आए हैं। उनका अनुभव मेरे लिए और टीम के लिए बड़ा फायदा है।” राहुल ने रुतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ करते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के स्थिर होने से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और अवसर मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह वनडे सीरीज राहुल के लिए अहम रहने वाली है, जहां वह फिनिशर और कप्तान दोनों भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गिल और अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद वनडे में फिनिशर की भूमि
रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा,“मैं नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमारे पास जडेजा, वॉशिंगटन सु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News